फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: फायरिंग की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Thu, 18 Dec 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जसपुर। भाजपा नेता एवं जिपं सदस्य के पति सनी पधान ने विवादित भूमि से जुड़े विपक्षियों के साथ मिलकर अपनी बात रखी। उन्होंने बुधवार को भूतपुरी मार्ग स्थित कार्यालय पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व नगर अध्यक्ष तरुण गहलोत के साथ आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके ऊपर फायरिंग के लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे। आरोप लगाया कि घटना वाले दिन देर रात विधायक आदेश सिंह चौहान अनावश्यक रूप से धरना देकर शहर का माहौल खराब करना चाहते थे। जबकि पालिका प्रशासन ने दिन में ही काम रुकवा दिया था। उन्होंने विधायक पर अफसरों के साथ मारपीट करने आदि के कई गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें