बाजपुर। सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ परमार ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र भेजा। इसमें एसआईआर के अंतर्गत नागरिकों को मिल रहे नोटिसों के मामले को गंभीरता से लेकर उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बताया कि बीएलओ और अन्य सरकारी कर्मचारी की तरफ से हुई त्रुटि का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कहा पात्र नागरिक का नाम केवल तकनीकी या प्रशासनिक गलती के कारण मतदाता सूची से नहीं हटाया जाए। उन्होंने पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रखने की मांग की है।