जसपुर। साइबर ठगी के आरोपी युवक को पकड़ कर दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। दिल्ली के साइबर थाने में युवक पर केस दर्ज है।
सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पांडव नगर ईस्ट दिल्ली के साइबर थाने में बीएनएस की धारा 318(2), 319 एवं 340 के तहत मुकदमा दर्ज है।
इसी मामले की छानबीन में बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस टीम यहां आई थी। टीम ने मोहल्ला नई बस्ती निवासी मो. शादाब (30) को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक साइबर ठगी के 9.90 लाख रुपये आमिर के बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के खाते में साइबर ठगी से ट्रांसफर हुए थे। उसके खाते में संजीव के यूको बैंक के खाते में ट्रांसफर किए गए।
इसके बाद संजीव के खाते से शादाब और मोबीन ने यूको बैंक जसपुर से 6.50 लाख रुपये चेक एवं एटीएम के माध्यम से निकाल लिए।
गिरफ्तार शादाब ने बताया कि इन उक्त आरोपियों ने पैसे निकालकर मो. वली नाम के लड़के को दिए थे।