फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दूसरे दिन भी दिल्ली-पंतनगर की फ्लाइट निरस्त

Tue, 21 Mar 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। बेमौसमी बारिश का असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। बारिश की वजह से विमानों के उतरने के लिए आवश्यक दृश्यता बहुत कम रही। इस वजह से मंगलवार को दिल्ली-पंतनगर फ्लाइट को भी निरस्त कर दिया गया। जिससे दिल्ली से पंतनगर आने वाले 59 और पंतनगर से दिल्ली जाने वाले 21 यात्रियों को निराश होना पड़ा। दोपहर बाद बारिश बंद होने पर लखनऊ से पंतनगर की फ्लाइट पंतनगर समय से पहुंची और वापसी में पंतनगर से लखनऊ के लिए समय पर रवाना हुई। इधर, खराब मौसम की वजह से सोमवार को भी इंडिगो की दिल्ली से पंतनगर आने वाली फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया था। इस वजह से दिल्ली-पंतनगर के बीच टिकट बुक करा चुके 76 और पंतनगर से दिल्ली की टिकट बुक करा चुके 73 यात्रियों को निराश होना पड़ा था। इधर, विमानन कंपनियों की ओर से फ्लाइट निरस्त होने की दशा में पूरा किराया वापसी या टैक्सी के माध्यम से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें