काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा महिला शाखा की ओर से दीपावली के अवसर पर चैरिटी मेले का आयोजन किया गया। रविवार को रामलीला परिसर में आयोजित मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में साड़ी, शूट, सौंदर्य, ज्वैलरी, दीपावली सजावटी वस्तुओं की दुकानें, खाने-पीने के स्टाॅल आकषर्ण का केंद्र रहे। महिला शाखा अध्यक्षा प्रीति अग्रवाल ने बताया कि यह चैरिटी मेला कन्याओं के विवाह और अन्य सामाजिक कार्यों के सहायतार्थ लगाया गया है। वहां महामंत्री अनीता बंसल, कविता गोयल, विमल अग्रवाल, सुधा जिंदल, ऊषा संगल, उद्यमी पवन, एसपी गुप्ता मौजूद रहीं। संवाद