फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। रक्षाबंधन पर पत्नी को ससुराल छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

भूड़ महोलिया निवासी पंकज सिंह राणा (32) पुत्र हरीश बाबु शुक्रवार को रक्षाबंधन पर पत्नी के साथ ससुराल दियां चांदपुर गया था। देर शाम वह पत्नी को ससुराल छोड़कर घर लौट रहा था। रास्ते में सितारगंज रोड पर लोहियापुल व महोलिया के बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को एसआई पंकज सिंह महर ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक पंकज घर का इकलौता था। उसकी एक छोटी बहन कंचन राणा है। पंकज अपने पीछे पत्नी सपना देवी एवं पांच वर्षीय पुत्र राजनभ व माता-पिता को बिलखता छोड़ गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें