फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पुलिस हिरासत के बाद घर पहुंचे युवक की मौत, हंगामा

Sun, 08 Sep 2024 04:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद चौकी का घेराव करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद चौकी का घेराव करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडा थाना अंतर्गत ग्राम गढ़ीनेगी निवासी युवक की पुलिस हिरासत के बाद घर पहुंचने पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ग्रामीणों के साथ गढ़ीनेगी पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि युवक की मौत पुलिस की पिटाई के कारण हुई है। बाद में पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए। वहीं मृतक के पिता ने भी कोई कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

ग्राम गढ़ीनेगी निवासी सुंदर (25) पुत्र हरपाल मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार तड़के वह गढ़ीनेगी पुलिस चौकी परिसर में पीछे के रास्ते घुस गया जहां पर स्क्रैप में खड़ी बाइकों को छूने लगा। इस दौरान मौजूद चौकीदार सतपाल की नजर उस पर पड़ी, तो उसने युवक को पकड़ कर चौकी में बैठा लिया। कुछ देर बाद पिता हरपाल चौकी में गए और सुंदर को वहां से अपने साथ ले गए।

दोपहर लगभग तीन बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई और घर में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद भाजपा नेता सचिन बाठला के साथ गढ़ीनेगी पुलिस चौकी पहुंच गए और पुलिस पर आरोप लगाने लगे। कहा कि पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हुई है। इस दौरान सूचना पर कुंडा थाना इंचार्ज विक्रम राठौर भी पहुंच गए। मृतक के पिता ने बताया उसका बेटा सुंदर मानसिक रूप से परेशान था। उसकी मौत स्वाभिक है। पिता ने बेटे का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिस पर मामला शांत हो गया और ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन

सुंदर के पिता ने बेटे की मौत को स्वाभाविक बताया है। वहीं पिता ने पुलिस को लिखकर दे दिया है कि उसके बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। युवक को सुबह चौकी में बैठाया गया था। उसके बाद पिता की सुपुर्दगी में दे दिया था।- अभय सिंह, एसपी, काशीपुर।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें