फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भांजी की शादी में भात देने गए मामा की मौत

Thu, 08 Feb 2024 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
हरकेश सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर। भांजी की शादी में भात की रस्म करके बाइक से घर आ रहे युवक की मंगलवार रात कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



कोतवाली क्षेत्र के गांव मंझरा निवासी हरकेश कश्यप (38) नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव मनका में अपनी भांजी की शादी में भात देने गया था। हरकेश की पत्नी रश्मि देवी ने बताया कि मंगलवार देर रात वह बाइक से लौट रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंगदपुर गांव के पास गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन




टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक दोनों डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा में चले गए। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार जादौन ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।



रेहड़ थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार सोलंकी ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




इंटर कॉलेज में परिचारक था हरकेश


जसपुर। हरकेश बीएसवी इंटर काॅलेज में परिचारक था। खाली समय में वह मजदूरी पर इलेक्ट्रीशियन का कार्य भी करता था। हरकेश सिंह की चार पुत्रियां हैं। बीएसवी इंटर कॉलेज एवं बीएसवी स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय के शिक्षकों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें