फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईवे पर पिकअप से टकराई कार, दो की मौत

Wed, 08 Nov 2023 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में हाईवे पर केंटर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। बदरीनाथ-केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हाईवे पर पिकअप से जा टकराई। कार में सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर बल्ली ढाबे से आगे परमानंदपुर के पास हुआ। टक्कर से कार के परखचे उड़ गए। कार सवार राघवेंद्र चौबे निवासी वसारतपुर थाना शाहपुर उत्तर प्रदेश और सरोज देवी पत्नी प्रेम पांडे) निवासी ग्राम आमघाट थाना चरियारपुर जिला देवरिया की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की उम्र करीब 40 से 42 साल के आसपास बताई गई है जबकि उनके साथ कार में सवार प्रेम पांडे और श्यामा चौबे पत्नी राघवेंद्र चौबे) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लगने के कारण जाम लग गया। मौके पर पहुंचे आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और हाईवे सुचारु कराया। घायल श्यामा चौबे ने बताया कि वे बदरीनाथ और केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें