फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराए युवक की मौत

Mon, 03 Apr 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। बाइक से टकरा कर युवक की मृत्यु हो गई। ग्राम ढकिया गुलाबो निवासी टेकचंद्र का 28 वर्षीय पुत्र चंद्रकिशोर ई-रिक्शा चालक था। रविवार रात करीब नौ बजे वह गांव में पार्कर स्कूल के पास पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी वह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीण उसे सरकारी अस्पताल लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चंद्रकिशोर की तीन छोटी बेटियां हैं। सूचना मिलते ही तमाम ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद आरोपी बाइक चालक की धुनाई कर दी। स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे कमरे में बंद कर पुलिस बुला ली। तभी आरोपी ग्रामीणों के चंगुल से बच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें