फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घायल श्रमिक की मौत, फैक्टरी गेट पर शव रख कर हंगामा

Sat, 26 Aug 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सिडकुल में फैक्टरी के बाहर मौजूद मृतक के परिजन व अन्य लोग। -संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। फैक्टरी परिसर में पिछले सप्ताह ट्रक की चपेट में आकर घायल श्रमिक की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने फैक्टरी गेट पर शव रख कर हंगामा किया।
विज्ञापन

कालीनगर दिनेशपुर निवासी रवि मंडल (38) सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्टरी में श्रमिक था। वह 18 अगस्त की शाम कंपनी में काम कर रहा था। इसी बीच पीछे हो रहे ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सहकर्मियों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उसे बरेली के निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित श्रमिक के परिजनों ने शुक्रवार रात फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा कर दिया।
यह देख फैक्टरी में काम कर रहे अन्य श्रमिक भी भड़क गए। सूचना मिलने पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने परिजनों को समझाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने का आश्वासन दिया तो परिजन चले गए। बाद में पंचनामा, पोस्टमार्टम कर बरेली पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पंतनगर के थानाध्यक्ष आरएस डांगी ने बताया कि बताया कि घटना का कारण बने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत

किच्छा। ट्रैक्टर से घायल हुए युवक की ढाई महीने इलाज के बाद मौत हो गई। छिनकी निवासी जाबिर शाह ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि 12 जून की शाम उनका पुत्र राशिद बाइक से आजादनगर की तरफ आ रहा था। आरोप है कि इस बीच आजादनगर की ओर से आ रहे प्रदीप पुजारा के ट्रैक्टर ने राशिद की बाइक को टक्कर मार दी। इससे राशिद घायल हो गया। तब से कई जगह उसका इलाज किया गया। इसके बाद एम्स ले जाते समय राशिद ने दम तोड़ दिया। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें