फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किच्छा के सराफ की मौत

विज्ञापन
मृतक प्रदीप की फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। धनतेरस पर दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहे सर्राफ की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्राफ की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

नई सुनहरी, किच्छा निवासी प्रदीप रस्तोगी (24) की शहर के रविंद्र नगर में आभूषणों की दुकान है। प्रदीप रोजाना किच्छा से आना-जाना करते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार को धनतेरस के कारण देर रात करीब साढ़े 12 बजे दुकान बंद कर प्रदीप बाइक से किच्छा जा रहे थे। किच्छा बाईपास रोड पर साईं मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आरोपी अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।
कुछ देर बाद वहां से एक टेंपो चालक गुजरा और उसने प्रदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से अज्ञात वाहन चालक की खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रदीप ने हेलमेट नहीं लगाया था। प्रदीप के पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उसकी एक बहन और तीन भाई हैं। भाइयों में वह दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें