फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ऑक्सीजन की कमी से हुई मछलियों की मौत

Thu, 14 Sep 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
धौरा डैम में जांच के लिए पहुंची पंतनगर विवि की टीम से वार्ता करते सहायक निदेशक मत्स्य एसके छिम्
विज्ञापन
रुद्रपुर/शांतिपुरी। धौराडैम में ऑक्सीजन की कमी से मंगलवार को 60 क्विंटल मछलियां मरी मिलीं। इससे पहले बौर हरिपुरा जलाशय में भी ऑक्सीजन की कमी से मछलियों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

शांतिपुरी क्षेत्र के नजीबाबाद इलाके में स्थित धौराडैम में मरी मछलियाें को देखने के लिए भीड़ जुट गई थी। डैम के ठेकेदार ने मत्स्य विभाग को सूचना दी थी। इसलिए मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक संजय छिम्वाल बुधवार को मौके पर गए। उनकी सूचना पर पंतनगर विवि के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय की पांच सदस्यीय टीम ने भी मौका मुआयना कर घटना की जांच की। सहायक निदेशक छिम्वाल ने बताया कि अब वहां ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है। मरी मछलियों को डाम से हटा दिया गया है।
वहीं मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय पंतनगर के डॉ. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि डैम में ऑक्सीजन का स्तर पानी की ऊपरी सतह पर पांच मिलीग्राम और निचली सतह पर मात्र 0.2-0.3 मिलीग्राम प्रति लीटर था। भारी बारिश में निचली सतह का पानी ऊपर आने के कारण ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से मछलियों की मृत्यु होने की आशंका है। परीक्षण के लिए पानी और मृत मछलियों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें