फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)। बाइक से घर लौट रहा किसान संदिग्ध परिस्थितियों में घायल पड़ा मिला। अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना भगतपुर, मुरादाबाद के ग्राम जालपुर निवासी किसान नेपाल सिंह (30) बृहस्पतिवार को किसी काम से काशीपुर आया था। रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। सकटपुरा के पास वह संदिग्ध हालात में घायल मिला। पास में उसकी बाइक भी थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नेपाल सिंह किन परिस्थितियों में घायल हुआ था। उसके शरीर पर चोट का कोई जाहिरा निशान नहीं पाया गया। केवल दांत टूटा था। उसके परिवार में पत्नी सर्वेश देवी, बेटी श्वेता और बेटा रोहन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें