फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर कार की टक्कर से महिला की मौत

Wed, 25 Oct 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में एसआई को तहरीर देते लोग। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर एक कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका मां भगवती के जागरण में आई थी। मृतका के परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर सौंपी। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव नगदपुरी निवासी दीपाली (35) पत्नी सुरेंद्र सिंह स्टेट हाईवे स्थित माता मंदिर परिसर में हो रहे मां भगवती जागरण में आई थी। सोमवार देर रात करीब बारह बजे दीपाली सड़क के किनारे चल रही थी। कालाढूंगी की ओर से से आ रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलने पर जागरण में शामिल श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। लोगों ने वाहन से दीपाली को गंभीर हालत में चकरपुर रोड स्थित एक अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। मंगलवार सुबह मृतका के परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर एसआई रुचिका चौहान को तहरीर सौंपी। इधर, परिजनों ने बताया कि मृतका की दो बेटी और एक बेटा है। दीपाली भी अपने पति के साथ मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करती थी।

नहाते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

दिनेशपुर। हैंडपंप में नहाते समय करंट की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक मूल रूप से बिहार का निवासी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बंगरा, थाना बनियापुर, जिला सोरन बिहार निवासी मुकुंद कुमार (33) पुत्र त्रिलोकी सिंह अपने साले बृजेश के साथ जाफरपुर गांव में मोहित बत्रा के घर पर किराये पर रहकर एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह साला बृजेश कमरे में खाना बना रहा था। इस बीच मुकुंद हैंडपंप मे नहाने चला गया। हैंडपंप के साथ बिजली का टुल्लूपंप लगा था। जहां वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पूर्व प्रधान जितेंद्र बठला की सूचना पर एसआई मनोज ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गदरपुर में फंदे से लटका मिला युवक

गदरपुर। नगर में एक युवक संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम पिपलिया नंबर एक निवासी सागर मंडल (28) पुत्र राजू मंडल ग्राम खटोला में मेडिकल स्टोर चलाता था। रोज की तरह सोमवार की रात करीब नौ बजे सागर घर आया और अपने कमरे में चला गया। उसके पिता राजू और छोटा भाई सिंटू मंडल दुर्गा पूजा में शामिल होने गए थे। खाना खाने के बाद सागर की पत्नी मनीषा अपनी बेटी रूही और बेटे जुआंश के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव में चली गई। मां सुप्रिया मंडल घर पर थीं। रात करीब 11 बजे सुप्रिया ने कमरे में जाकर देखा तो वह दंग रह गई। कमरे में सागर फंदे से लटका मिला। सुप्रिया के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दरोगा ओमप्रकाश ने घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों के अनुसार सागर कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें