फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा गाड़ी से टकराकर मिनी बस सड़क किनारे जाकर पलटी

विज्ञापन
हादसे में पलटी बस और मौके पर एकत्र लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी के पास गांव कनौरी में भैंसा गाड़ी से टकराने के बाद अनियंत्रित मिनी बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। हादसे में बस में सवार तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। मिनी बस में सवार नेपाल के 25 यात्री हिमाचल प्रदेश से आकर अपने घर नेपाल लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

नेपाल के 25 यात्रियों को लेकर आ रही मिनी बस हिमाचल प्रदेश के शिमला से मंगलवार को हाईवे स्थित गांव कनौरी में भैंसा गाड़ी से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में बस में सवार नेपाल निवासी दिलप्रसाद अधिकारी, पवित्रा, कल्पना अधिकारी, ललिता अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दो लोग मामूली रूप से चोटिल हुए।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को बस से निकाला। गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं सहित चार घायलों को 108 सेवा की एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

घायलों ने बताया कि वह हिमाचल के शिमला में सेब तोड़ने के लिए गए थे। कार्य पूरा होने पर वह लोग अपने बच्चों के साथ अपने देश नेपाल जा रहे थे। उपखनिज से भरी महेशपुरा निवासी मो. हनीफ की भैंसा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। उनका भैंसा भी घायल हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया जबकि बस चालक फरार है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें