फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर पट्टी में रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
Death in Sultanpur Patti Accident - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रोडवेज चालक बस के नीचे फंसी बाइक को करीब तीन किमी तक खींचते हुए ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर परमानंदपुर चौराहे के पास रोडवेज को रोक लिया। बस चालक की गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने पुलिस चौकी का घेराव किया ।
विज्ञापन

मोहल्ला आदर्शनगर रतन कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह (28) शनिवार रात स्टेशन कॉलोनी निवासी अपने बड़े भाई राजेंद्र लाल के घर से बाइक पर अपने घर जा रहा था कि उसी समय हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार महेंद्र सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बाइक बस में फंस गई।
बस को रोकने के बजाय चालक बाइक को घसीटते हुए करीब तीन किमी तक ले गया। मौके पर खड़े लोगों ने बस का पीछा कर परमानंदपुर चौराहे के पास बस को रोक लिया। तब तक बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले आई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बस चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस चौकी का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें