फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, पिता की मौत, बेटा घायल

Fri, 26 May 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी के पास घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक । संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। हाईवे स्थित पिपलिया मोड़ पर खनन से भरे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव बन्नाखेड़ा निवासी प्रेम सिंह (55) अपने बेटे पंकज के साथ बाइक से दवा लेकर काशीपुर से लौट रहा था। सुल्तानपुर पट्टी के पिपलिया मोड़ पर खनन से भरे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा पंकज घायल हो गया। खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि मृतक के घायल बेटे पंकज को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। इधर खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें