फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लेनदेन के विवाद में हुई थी फईम से मारपीट

Fri, 08 Sep 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक युवक की लेनदेन के पुराने विवाद में कुछ युवकों से मारपीट हो गई थी। इसमें घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने दो भाइयों सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में एसपी अभय सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मोहल्ला विजयनगर, नई बस्ती निवासी नईम ने पुलिस को तहरी सौंपी थीं। इसमें बताया कि तीन सितंबर की शाम को वह अपने भाई फईम अब्बासी के साथ जा रहा था। गंगे बाबा रोड पर एक मदिरा की दुकान के सामने वहां पहले से खड़े विकराल और उसके भाई विकास, अनुज निवासी प्रभु विहार कॉलोनी और दो अन्य लोगों ने उसके भाई को देखकर उनकी बाइक को रोक लिया। इन्होंने फईम की पिटाई कर घायल कर दिया। बताया कि वह पूर्व में भी पीड़ित के भाई के साथ मारपीट कर चुके हैं। हालांकि कितने का लेनदेन है, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हैं।
इधर, घायल फईम की एसटीएच, हल्द्वानी में इलाज के दौरान चार सितंबर को मौत हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सगे भाई विकराल और विकास के साथ ही अनुज कुमार निवासीगण प्रभु विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का बाट भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें