काशीपुर। आम के बाग में अधेड़ महिला का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।
सोमवार की दोपहर को प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के धनौरी गांव स्थित एक आम के बाग में एक पेड़ में लोगों ने एक महिला का शव लटका हुआ देखा गया। प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर घटना की जानकारी ली। लोगों ने शव की शिनाख्त 50 वर्षीय मुन्नी देवी के रूप में की। सूचना मिलने पर महिला का बेटा भी मोर्चरी पहुंच गया। परिजनों ने शव के शरीर पर चोट के निशान बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम का दो डॉक्टरों के पैनल से कराया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।