फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एयरफोर्स में सेवारत रवि की डेंगू के इलाज के दौरान हुई मौत

Thu, 28 Sep 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
मयूर विहार अमाउं निवासी रवि बोरा।
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के वार्ड आठ मयूर विहार अमाउं निवासी रवि बोरा पुत्र देव सिंह बोरा की डेंगू के इलाज के दौरान कानपुर एयर फोर्स अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार को उनका राष्ट्रीय सम्मान के साथ बनबसा शारदा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व रवि के बच्चों को खांसी और बुखार की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें बुखार हुआ तो वह दवा लेने लगे। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। परिजनों ने बताया कि रवि 15 साल से एयरफोर्स में सेवा दे रहे थे। वह अपने पीछे अपने माता-पिता, छोटे भाई, पत्नी, दो बेटियां और एक छह महीने के बेटे को रोता बिलखता छोड़कर चले गए हैं।

जिले में डेंगू के दो मरीज और मिले
रुद्रपुर। जिले में बुधवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले। इसमें एक मरीज रुद्रपुर और दूसरा खटीमा में मिला। इसके साथ ही जिले में अब तक मिले डेंगू मरीजों की कुल संख्या 71 हो चुकी है। इनमें से 64 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एसीएमओ डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए घरों में सोर्स रिडक्शन का कार्य चल रहा है। जगह-जगह लार्वीसाइड का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा डेंगू जांच के लिए जिले में 1805 लोगों की एलाइजा जांच भी हो चुकी है। सबसे अधिक डेंगू के मरीज रुद्रपुर, काशीपुर और खटीमा में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीज
क्षेत्र डेंगू मरीज
रुद्रपुर 18
काशीपुर 17
खटीमा 16
जसपुर 11
किच्छा 05
सितारगंज 03
बाजपुर 01
गदरपुर 00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें