फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नमाज पढ़कर लौटे व्यक्ति और परिवार पर जानलेवा हमला

Sun, 25 Aug 2024 04:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नमाज पढ़कर लौटे एक व्यक्ति और परिवार को कुछ लोगों ने पीट दिया। आरोप है कि पीड़ित की पत्नी के गले से सोने की चेन लूटी गई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने 17 नामजद और सात अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज निवासी नवाब अली ने कहा है कि बीते 21 मार्च की शाम वह नमाज पढ़कर मस्जिद से अपने घर पहुंचा। आरोप है कि इस बीच घात लगाये बैठे पहाड़गंज निवासी असगर, छोटे अबरार, जावेद टुकटुक वाला, शाकिल, नन्हे, फैसल, इक्लास, अखलाक, साहिल, इशरत, मारूफ, मकसूद, सलमान, अमन, अमीर अहमद, नाजिश और छह अन्य लोग उनके घर में घुस गए।
आरोपियों ने तलवार व डंडों से हमला कर दिया। इसमें उनके सिर, कमर, हाथ- पैरों पर चोटें आई हैं। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी, बेटे रिजवान, फैजान, बिलाल बचाने आ गए। इस पर हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। आरोप है कि उनकी पत्नी यासमीन को पीटा गया और स्त्री लज्जा भंग की गई। आरोपियों ने पत्नी के गले से सोने की चेन खींच ली थी।
विज्ञापन

एसएसपी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
21 मार्च को उन्होंने रंपुरा चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन चौकी प्रभारी ने नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने डाक से एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजा था, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उनको न्यायालय की शरण लेनी पड़ी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें