फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ममता की देते हो दुहाई, कूड़े में फेंक दिया बच्ची का शव, शर्म भी न आई

Mon, 09 Oct 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कूड़े के ढेर में पड़ा मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

रुद्रपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे लगभग हर दीवार और इश्तेहार पर नजर आते हैं। बेटियों की सुरक्षा के दावे और वादे भी किए जाते हैं लेकिन रविवार को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की घटना ने इन नारों और दावों की पोल खोल दी। घटना कुछ ऐसी है कि हर व्यक्ति का सिर शर्म से झुक जाए। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक नवजात बच्ची का शव कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में भेजा और शव फेंकने वाले का पता लगाने में जुटी है। रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी कि वार्ड नंबर दो न्यू सुभाष कालोनी गली नंबर चार में एक खाली प्लाट पर नवजात बच्ची का शव पड़ा है। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसएचओ सुंदरम शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नवजात को फेंकने वालों के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि शव को किसने प्लाट में फेंका, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें