खटीमा। नानकमत्ता क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक का शव मिला। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक इस्लाम नगर निवासी फारुख रविवार सुबह घर से मजदूरी करने के लिए गया था। शाम के समय वह नानकमत्ता में दियूड़ी मोड़ के पास बेहोश मिला। पुलिस ने शव को खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।