बाजपुर में राष्ट्रीय समूह गान प्रस्तुत करती विद्यालय की टीम
बाजपुर। भारत विकास परिषद ने शुक्रवार को हल्द्वानी हाईवे स्थित एक होटल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता कराई। इसमें डीएवी स्कूल की टीम प्रथम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पूनम पांडे, शाखा अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, सचिव पवन गोयल, महिला संयोजिका अपूर्वा गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। विजेता स्कूल की टीम को 25 अक्तूबर को आयोजित होने वाली प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन डा. सुरेंद्र जैन ने किया। वहां मनोज कुमार रॉय, अमल किशोर, भुवन चंद भट्ट, गुरमीत सिंह निज्जर, प्रदीप निज्जर, सुनीता सिंह, क्षमा जैन, अनुपमा गर्ग आदि थे। संवाद