रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नेताओं-कार्यकर्ताओं और जनता की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सांसद अजय भट्ट ने भाजपा जिला कार्यालय में विधानसभा चुनाव के संबंध में बैठक की। इस बीच कई दावेदारों ने अपने नाम सौंपे। इसमें दायित्वधारी उत्तम दत्ता, अनिल चौहान, रामप्रकाश गुप्ता, तरुण दत्ता, मोर सिंह यादव, दलीप अधिकारी, घनश्याम श्यामपुरिया, सचिन मुंजाल ने रुद्रपुर से दावेदारी पेश की। किच्छा से भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने भी दावेदारी पेश की है। रुद्रपुर से अब तक 19 नेता दावेदारी ठोक चुके हैं।