फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा छेंवी पातशाही की प्रबंध कमेटी के दर्शन बने अध्यक्ष

विज्ञापन
सितारगंज के गुरुद्वारा छेंवी पातशाही श्री गुरु हरगोविंद साहिब बिडौरा मझोला की प्रबंध कमेटी के न - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। गुरुद्वारा छेंवी पातशाही श्री गुरु हरगोविंद साहिब बिडौरा मझोला में सोमवार को प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। दर्शन सिंह को अध्यक्ष और नरेंद्र सिंह बमराह को सचिव चुना गया। नामांकन न होने से पांच सदस्यों के पद खाली रह गए जिन्हें 40 दिन के भीतर साधारण सभा की बैठक में भरा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को मंडी परिसर में निर्वाचन अधिकारी उप कोषाधिकारी धीरज तिवारी के समक्ष नामांकन दाखिल किए गए थे। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा था। हालांकि एक पक्ष ने नामांकन प्रक्रिया का बहिष्कार किया था।
सोमवार को चुनाव अधिकारी ने साधारण सभा की बैठक बुलाई। इसमें 60 में से 41 सदस्यों ने बहुमत के आधार पर नामांकन करने वाले पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित कर दिया। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी गदरपुर मलखान सिंह, सहायक लेखागार अमित कुमार, संदीप प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन

इनसेट
ये चुने गए पदाधिकारी
संरक्षक : हीरा सिंह
अध्यक्ष : दर्शन सिंह
उपाध्यक्ष : जसवंत सिंह
सचिव : नरेंद्र सिंह बमराह
उपसचिव : गुरमीत सिंह
कोषाध्यक्ष : धर्म सिंह राणा
ऑडिटर : दतार सिंह
सलाहकार : भगवान सिंह
सदस्य: कारज सिंह, गुरबाज सिंह, बलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह, प्रकाश सिंह, जसवीर सिंह व साहब सिंह।
दूसरा पक्ष न्यायालय जाने की तैयारी में
सितारगंज। चुनाव प्रक्रिया का विरोध करते हुए दूसरे पक्ष ने गुरुद्वारा छेंवी पातशाही परिसर में बैठक की। उन्होंने साधारण सभा के सदस्यों के चयन पर सवाल उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया को गलत बताया। आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को जानकारी देकर प्रकरण के निराकरण की मांग की थी लेकिन अफसरों ने उनके मांग पत्र की अनदेखी की है। इसके विरोध में अब न्यायालय की शरण लेंगे। वहां गुरदेव सिंह, प्रीतम सिंह, जरनैल सिंह, रंजीत सिंह, लखविंदर सिंह आदि थे। संवाद
कुलवंत का नाम वापसी का आवेदन खारिज
सितारगंज। प्रबंध कमेटी के सदस्य पद के लिए कुलवंत सिंह के नामांकन को वापस लेने का आवेदन खारिज कर दिया गया। कुलवंत ने नामांकन के बाद चुनाव अधिकारी को नाम वापसी के लिए पत्र भेजा। चुनाव अधिकारी धीरज तिवारी ने बताया कि कुलवंत सिंह ने निर्धारित समय के भीतर नाम वापसी के लिए आवेदन नहीं किया था इसलिए नाम वापसी के आवेदन पर विचार नहीं नहीं किया गया। कुलवंत कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्वाचित कर दिए गए हैं। संवाद

सितारगंज के गुरुद्वारा छेंवी पातशाही श्री गुरु हरगोविंद साहिब बिडौरा मझोला की प्रबंध कमेटी के न- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज के गुरुद्वारा छेंवी पातशाही श्री गुरु हरगोविंद साहिब बिडौरा मझोला की प्रबंध कमेटी के न- फोटो : SITARGANJ

सितारगंज के गुरुद्वारा छेंवी पातशाही श्री गुरु हरगोविंद साहिब बिडौरा मझोला की प्रबंध कमेटी के न- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें