फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर वासियों पर फिर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Sun, 12 May 2024 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न करने वाली लेवड़ा नदी।
विज्ञापन
बाजपुर। बाजपुर वासियों को बाढ़ का खतरा सता रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद भी लेवड़ा नदी की बाढ़ का समाधान नहीं हुआ है जबकि बरसात का मौसम नजदीक है। संबंधित विभाग की ओर से लेवड़ा नदी की सफाई तक नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में हर साल चूना खान नाले का पानी लेवड़ा नदी में आने से बाढ़ की स्थिति बन जाती है। इससे मुख्य मार्ग, रामराज रोड, बेरिया दौलत रोड, हल्द्वानी स्टेट हाइवे और अन्य मार्ग सहित शहर में भारी जलभराव होता है। शहर के समीपवर्ती गांव चकरपुर, राजीव नगर, इंदिरा कॉलोनी, मनी मुंडिया, नमूना वहीं गडरी नदी की बाढ़ से जबरान सहित अन्य क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनती है। नागरिकों का कहना है कि दुकानों और घरों में जलभराव होने से लोगों को भारी नुकसान होता है। बाढ़ के दौरान हर साल नेतागण लोगों को बाढ़ से निजात दिलाने का भरोसा देते हैं, बावजूद इसके समाधान नहीं होता है। सीएम धामी ने लेवड़ा नदी का मौका मुआयना भी किया था। उसके बाद 12 मार्च को बाजपुर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने बाजपुर को बाढ़ से निजात दिलाने के लिए गुमसानी तक लेवड़ा नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने और लोनिवि की बेरिया दौलत रोड और चकरपुर में पुलिया का पुनः निर्माण कार्य कराने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक धरातल पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। यहां तक की लेवड़ा नदी का सफाई तक भी नहीं हुई है। इस कारण बाढ़ अधिक आने की संभावना बनी है। गांव चकरपुर में लेवड़ा नदी पर बनी पुलिया पानी निकासी पर्याप्त नहीं है, जिससे गांव में बाढ़ की स्थिति बन जाती है। इधर लोकतंत्र सेनानी गोपाल कोछड़ ने बताया कि लेवड़ा नदी में बाढ़ का मुख्य कारण बेरिया दौलत रोड और चकरपुर पुलिया से पर्याप्त पानी निकासी नहीं होना है। लेवड़ा नदी को अतिक्रमण से मुक्त कर चौड़ीकरण किए जाने की जरूरत है।


एसडीएम बाजपुर, आरसी तिवारी ने बताया कि लेवड़ा नदी की परिधि में अतिक्रमण को चिह्नित करने के लिए राजस्व निरीक्षक और उप राजस्व निरीक्षक की दो सदस्यीय टीम गठित की गई। चिह्नित होने के बाद लेवड़ा नदी की परिधि से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इससे लेवड़ा नदी अपने मूल रूप में आएगी। जिलाधिकारी की ओर से लेवड़ा नदी की सफाई करने के लिए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें