बाजपुर नगर पालिका ईओ को मांग पत्र देते कर्मचारी।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। नियमितीकरण सहित तीन सूत्री मांगों के लिए नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने ईओ जगदीश चंद्रा का घेराव कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ के शाखा अध्यक्ष सीताराम तिवारी ने मांग पूरी नहीं होने पर 10 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी दी है। इधर, कर्मचारियों के अनशन पर अखिल भारतीय सक्सेना, बनवारीलाल, मो. यासीन, नंदकिशोर, कुंदन सिंह, देव सिंह, नन्हे सिंह, सीताराम तिवारी, संतोष कुमार बैठे।