रुद्रपुर। ओपन आयु वर्ग बालक-बालिका वर्ग साइकिल रेस का आयोजन एक जून को किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम से सुबह सात बजे प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें भाग लेने वाले बालक-बालिका क्राॅस कंट्री वर्ग के प्रतिभागी आधा घंटा पहले अपनी साइकिल के साथ पहुंचकर खेल कार्यालय से अपना चेस्ट नंबर प्राप्त कर लें। इसमें प्रथम छह-छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।