फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 1.08 लाख रुपये

Wed, 14 Feb 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड लॉक होने से बचाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन एक लाख आठ हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए।
विज्ञापन

ग्राम सरवरखेड़ा निवासी माउज अली ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि उसने एक बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया था जिसका उसने एक बार भी प्रयोग नहीं किया। बताया कि 7 जनवरी 2024 को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने खुद को बैंक का कर्मी बताते हुए कहा आपका क्रेडिट कार्ड 12 जनवरी को लॉक हो जाएगा।
उस व्यक्ति ने व्हाट्सएप से एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराई। इसके बाद उसका मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। 17 जनवरी को उसकी ईमेल आईडी पर बैंक से क्रेडिट कार्ड की ट्रांजेक्शन डिटेल आई जिसे चेक करने पर उसके खाते से 13 जनवरी को 1,08,000 रुपये निकाले जा चुके थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें