फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: बेखुदी में किए गए क्लिक से खाली होता चला गया खाता, लुट चुके किसान ने दर्ज कराई FIR

Tue, 12 May 2026 05:34 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर में साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए एक किसान के खाते से 6.44 लाख और दूसरे युवक के खाते से 1.46 लाख रुपये उड़ा दिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से किसान के खाते से 6.44 लाख की उड़ा दिए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी कर ली है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मलसी निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उनका पंजाब एंड सिंध बैंक की बिगवाड़ा शाखा में बचत खाता है। पांच मई की सुबह 10 बजे उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने के लगातार मैसेज आने लगे। जब उन्होंने खाते की जानकारी ली तो पता चला कि आठ अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 6.44 लाख रुपये खाते से निकाले गए हैं जबकि उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया था।

बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि पूरी रकम यूपीआई के माध्यम से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर की गई है। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर सेल रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

लिंक पर क्लिक किए बगैर खाते से 1.46 लाख रुपये

 एक युवक के बैंक खाते से बिना ओटीपी और लिंक पर किए बगैर करीब डेढ़ लाख रुपये गायब हो गए। आदर्श कॉलोनी नई घास मंडी निवासी शंकर सिंह ने बताया कि उनका आईसीआईसीआई बैंक, आवास विकास शाखा में खाता है। पीड़ित के मुताबिक 30 अप्रैल को उनके खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 20 हजार, 21,499, 29,999, 25 हजार और 49,999 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह उनके खाते से 1,46,497 रुपये साइबर ठगों ने उड़ा दी। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें