फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami: कान्हा के दर्शन करने को उमड़ा आस्था का सैलाब, मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा

Fri, 19 Aug 2022 03:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

जन्माष्टमी पर रुद्रपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा गल्ला मंडी, इंदिरा चौक, बाजार क्षेत्र होते हुए वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ ही भगवान श्रीगणेश, हनुमान जी आदि देवताओं की झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
रुद्रपुर में कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्माष्टमी पर बृहस्पतिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शहर के अलावा यूपी की सीमा से सटे बिलासपुर व डिबडिबा क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शोभायात्रा के चलते शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते दो साल बाद आयोजित जन्माष्टमी की शोभायात्रा के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आया।

शोभायात्रा में बूढ़े व बच्चों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रुद्रपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा गल्ला मंडी, इंदिरा चौक, बाजार क्षेत्र होते हुए वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण की झांकियों के साथ ही भगवान श्रीगणेश, हनुमान जी आदि देवताओं की झांकियां शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें...Earthquake In Uttarakhand: पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल लोग जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाते हुए निकले। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, बलवंत राय अरोरा, हरीशचंद्र मिड्डा, महेश बब्बर, ईश्वरी प्रसाद, तिलकराज घई, गौरव बेहड़, हरीश अरोरा, दिवाकर पांडेय, अश्विनी बजाज, राकेश सुखीजा, विधान पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें