फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आज निकलेगी मां बालसुंदरी की ध्वज यात्रा, लगेगा दोज का मेला

Mon, 25 Aug 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी की ध्वज यात्रा आज धार्मिक अनुष्ठान के साथ निकाली जाएगी। ध्वज यात्रा नगर परिक्रमा कर पंडा आवास पहुंचकर विश्राम करेगी। मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे मोहल्ला कानूनगोयान स्थित मंदिर से नगर के मुख्य मार्गों से ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा चैती मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद नगर परिक्रमा करते हुए मानपुर रोड स्थित पॉलिटेक्निक के पास जाहरवीर थान पर शाम लगभग साढ़े पांच-छह बजे तक पहुंचेगी। यहां से मंदिर पहुंचकर ध्वज यात्रा विश्राम करेगी। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। वहीं पॉलिटेक्निक संस्थान के पास जाहरवीर थान पर सुबह से देर रात तक दोज मेले में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगेंगे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें