फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सरदारनगर में हुआ हवन एवं महायज्ञ

विज्ञापन
गदरपुर के ग्राम सरदार नगर में आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। श्री 1008 गुसाईं ज्वाला राम की स्मृति में 37 वें महायज्ञ का आयोजन श्री सनातन धर्म मंदिर ग्राम सरदारनगर में किया गया। 37 साल से किए जा रहे आयोजन में बुधवार को श्री रामचरितमानस के पाठ के बाद बृहस्पतिवार को हवन और सत्संग का आयोजन किया गया। इसके बाद हुए लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गद्दी नशीन अनिल गोसाई गुड़गांव वालों के दिशा निर्देशन में सभी कार्यक्रम संपन्न किए गए। वहां पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर, राजेंद्र पाल सिंह, रविंद्र बजाज, मिनी गुंबर, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चिमन लाल खेड़ा, राजकुमार खेड़ा, गोकुल चंद खेड़ा, टीकम खेड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें