सुल्तानपुर पट्टी में कोसी नदी में लड्डू गोपाल को स्नान कराते श्रद्धालु।
- फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुर पट्टी। नगर के श्री जोगेश्वर शिव मंदिर कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण पालकी शोभायात्रा निकाली गई। कोसी नदी में मदन गोपाल को स्नान कराया गया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष रूप किशोर मौर्य के नेतृत्व में मुख्य अतिथि राजीव कुमार सैनी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। पुजारी आकाश शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। वहां पर गिरीश मौर्य, धर्मेंद्र सैनी, अंकुर अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, राजीव सैनी, बबलू चंद्रा, नारायण सिंह, अरविंद सैनी आदि थे।