फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ धार्मिक समागम

Sat, 06 May 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव गजरौला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सिख पंथ के तीसरे गुरु अमरदास जी के जन्मोत्सव को समर्पित विशाल धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। विशाल दीवान में पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों, कथावाचकों, कविसरों सहित अन्य ने गुरु महिमा का गुणगान किया। समागम में पंजाब से आए बाबा अमरजीत सिंह ग़ालिब खुर्द ने कथा कीर्तन करते हुए कहा कि सिखों के तीसरे गुरु गुरु अमर दास जी ने गुरु नानक देव जी के दिखाए सेवा समाज सुधार के रास्ते पर चलते हुए आम जनमानस को गुरु शिक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन

हजूरी रागी भाई राजेंद्र सिंह, कविसर करनैल सिंह आजाद ने गुरुवाणी का गुणगान करते हुए गुरु जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। गुरुद्वारा नानकसर ठठ के मुख्य सेवादार बाबा प्रताप सिंह की अगवाई में संपन्न हुए धार्मिक समागम का संचालन भाई अनमोल सिंह ने किया। इस दौरान पहुंची संगत ने गुरुद्वारा साहिब परिसर स्थित पवित्र सरोवर में स्नान किया। यहां पर मनप्रीत सिंह, जगमोहन सिंह, बलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरमुख सिंह, जगजीत सिंह, सरवन सिंह, अमरीक सिंह, मलकीत सिंह, सोनू, जगतार सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें