बाजपुर सत्संग में प्रवचन देते जनरल इंचार्ज राज कपूर। संवाद
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। जोनल इंचार्ज राजकपूर ने कहा कि बिना सत्संग के भक्ति संभव नहीं है। निराकार परमात्मा ही अटल है। कहा कि निरंकारियों की पहचान उनके इंसानियत वाले गुणों और व्यवहार, आचरण से होती है। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही वास्तविक सेवा है। संचालन जिला संयोजक बल्देव सिंह सिहाली ने किया। वहां पर रतन सिंह, करनैल सिंह, गुरदीप सिंह, सन्नी, शकुंतला दिवाकर, भावना, राखी, विनोद, सुनील कुमार आदि थे।