फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धनतेरस पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, देर शाम तक गुलजार रहे बाजार

Fri, 06 Nov 2026 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बर्तन, सराफा, गिफ्ट आइटम, कपड़े और मिठाइयों की दुकानों पर खूब रौनक दिखी। देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। लोगों ने पीतल, कांसे और तांबे के बर्तनों के साथ आभूषण और कपड़ों की खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। भीड़ को संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से नगर में नो एंट्री लागू की गई थी। इसके चलते भारी वाहनों को बाईपास से होकर गुजरना पड़ा। बावजूद इसके बाजार में कई स्थानों पर जाम लगने से लोग परेशान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें