सितारगंज। धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बर्तन, सराफा, गिफ्ट आइटम, कपड़े और मिठाइयों की दुकानों पर खूब रौनक दिखी। देर शाम तक बाजार गुलजार रहे। लोगों ने पीतल, कांसे और तांबे के बर्तनों के साथ आभूषण और कपड़ों की खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। भीड़ को संभावना को देखते हुए प्रशासन की ओर से नगर में नो एंट्री लागू की गई थी। इसके चलते भारी वाहनों को बाईपास से होकर गुजरना पड़ा। बावजूद इसके बाजार में कई स्थानों पर जाम लगने से लोग परेशान रहे। संवाद