कैंची धाम में वीकेंड के चलते शनिवार की सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए लगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यात्रियों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर तीन किमी लंबा जाम लगने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आने और जाने वाले यात्रियों को दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।