रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से आयोजित स्वदेशी दीपावली मेले में शुक्रवार को भारी भीड़ उमड़ी। बच्चाें के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकाें को बांधे रखा।
मेले में कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम पंकज उपाध्याय व किच्छा एसडीएम गौरव पांडे ने किया। मंच पर एलकेडी डांस स्टूडियो, महिला समूहों व विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें उत्तराखंडी लोक नृत्य, देशभक्ति गीत, पारंपरिक लोकगीत और आधुनिक नृत्य प्रदर्शन शामिल रहे। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि स्वदेशी दीपावली मेला स्थानीय व्यापारियों को सशक्त करने तथा स्वदेशी भावना को बढ़ावा देने का प्रयास है। मेले में 300 दुकानें लगी हैं। लोग दुकानों में पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं।