खटीमा। भारत-नेपाल सीमा स्थित शारदा नहर के तट पर लगे झनकईया मेले में तीसरे दिन भी चहल-पहल रही। मेले में खटीमा के अलावा यूपी और पड़ोसी देश नेपाल से हजारों की संख्या में मेलार्थी पहुंचे। मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद उठाया। जलेबी, पकौड़ी और सिंघाड़े की दुकानों पर काफी भीड़भाड़ रही। मेलार्थियों का उत्साह देखकर दुकानदारों के भी चेहरे खिले रहे। बनबसा, टनकपुर, माधोटांडा, पूरनपुर, पीलीभीत से लोगों ने मेले में आकर लुत्फ उठाया। शिव मंदिर मेला कमेटी के प्रबंधक पूरन सिंह धामी ने बताया कि मेले में प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। संवाद