सितारगंज में होम डिलीवरी वैन की अनुमति लेने को लगी भीड़।
- फोटो : AMAR UJALA
सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। लॉकडाउन की वजह से दुकानें पूरी तरह बंद होने से अब ठेला, फड़ व्यवसायी अपनी आजीविका चलाने के लिए प्रशासन से वाहनों की अनुमति लेने पहुंच रहे हैं।
लॉकडाउन से घरों में रह रहे गरीब परिवारों में अब रोजगार का संकट दिखाई दे रहा है। लोग अब दुकानों को छोड़ वाहन से खाद्यान्न व सब्जी दूध बेचने को मजबूर हो गए हैं।
प्रशासन के पिछले 3 दिन से होम डिलीवरी वैन चालू करने से अब छोटे छोटे व्यवसायियों का रूझान होम डिलीवरी की तरफ हो गया है।
शुक्रवार को एसडीएम दफ्तर पर दर्जनभर लोग अनुमति के लिए आवेदन करने पहुंचे । हालांकि, एसडीएम गौरव कुमार ने ज्यादा लोगों को अनुमति देने पर रोक लगा दी है।