खटीमा। त्योहारी सीजन में खटीमा बाजार क्षेत्र में भीड़ बढ़ने से मुख्य मार्गाें पर जाम की समस्या बढ़ रही है। रविवार को दोपहर के समय टनकपुर मार्ग, मेलाघाट मार्ग व मुख्य चौराहे के पास जाम की समस्या रही, जिससे लोगों को असुविधा हुई। इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के ऑनलाइन चालान भी काटे। संवाद