फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की किल्लत: बुकिंग और सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़, किया हंगामा

Thu, 09 Apr 2026 12:03 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर क्षेत्र में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खड़ी और कटी दोनों तरह की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने से कटाई कार्य रुक गया है और फसल की गुणवत्ता खराब होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
बाजपुर हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एजेंसी पर नोकझांेक करते उपभोक्ता और एजेंसी समर्थक। - फोटो : स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित यादव गैस एजेंसी पर बुकिंग पर्ची कटवाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। इस दौरान उपभोक्ताओं और एजेंसी पर मौजूद एक व्यक्ति से झपड़ हो गई। एजेंसी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता ने आत्महत्या करने तक की चेतावनी दे दी। जिस पर हंगामा हो गया।

एसडीएम एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने निरीक्षण कर होम डिलीवरी से ही सिलिंडर देने की सख्त हिदायत दी।

बुधवार को यादव गैस एजेंसी पर सिलिंडर बुकिंग के लिए पर्ची कटवाने और सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। पर्ची के बाद भी सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान एक उपभोक्ता और एजेंसी संचालक के समर्थक से तीखी झड़प हो गई। उपभोक्ताओं ने आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। जिस पर एजेंसी प्रबंधन ने उपभोक्ता को समझाकर शांत कराया। उपभोक्ताओं ने सिलिंडर वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने तहसीलदार पीएस चौहान, बीडीओ शेखर जोशी ने टीम के साथ मंडी समिति परिसर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर छापा मारा। इस दौरान सिलिंडर स्टाक का मिलान किया।

एजेंसी प्रबंधक रामबाबू को एजेंसी किसी भी उपभोक्ता को सिलिंडर नहीं देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि एजेंसी संचालक सिलिंडरों वितरण करने का विवरण प्रतिदिन अवगत करायेंगे। गैस सिलिंडर वितरण में लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं होगी। इसके बाद एसडीएम ने हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित यादव गैस एजेंसी संचालक को होम डिलीवरी से ही सिलिंडर देने की सख्त हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें