फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खेत में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम नहीं आई तो ग्रामीणों ने खुद पकड़ा

Wed, 28 Aug 2024 04:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
दिनेशपुर के दुर्गापुर में पकड़ा गया मगरच्छ। संवाद
विज्ञापन
दिनेशपुर। दुर्गापुर नंबर एक के एक खेत में विशालकाय मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग के हवाले किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम शाम वार्ड तीन निवासी पलाश कुमार अपने मित्र सुमन राय, नारायण मंडल और सुब्रत राय के साथ दुर्गापुर नंबर एक स्थित अपने खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में विंदर सिंह के धान के खेत में इन लोगों ने विशालकाय मगरमच्छ देखा।
सूचना पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान गगनदीप सिंह ने वन विभाग को सूचना दी। काफी देर तक जब वन विभाग की टीम नहीं पहुंची तो मृणाल कुमार, रवि मंडल, पिंकू आदि ने साहस जुटाकर रस्सी और लाठी आदि की मदद से मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस दौरान मगरमच्छ ग्रामीणों पर हमला करने पर उतारू हो गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सी से बांधा जा सका। ग्रामीण मगरमच्छ को कंधे में लादकर गांव के मंदिर के सामने ले आए।
देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रुद्रपुर से गांव पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई। डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया की मगरमच्छ को सुरक्षित तालाब में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें