फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की महिला सितारगंज में लुटी

Sat, 16 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी खरीदने बाजार आई पंजाब की एक महिला की कार से उचक्का ने पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में जरूरी कागजात के अलावा 20 हजार रुपए की नगदी रखी थी।
विज्ञापन

 
 मुल्लापुर जिला लुधियाना पंजाब निवासी प्रीतपाल कौर सितारगंज में अपने रिश्तेदार के घर आई हुई हैं। शनिवार को करीब 12 बजे प्रीतपाल मुख्य बाजार में किच्छा मार्ग पर अपने भाई के साथ कार से सब्जी लेने आई। प्रीतपाल सब्जी खरीद रही थी कि एक उचक्का उनकी कार के पास पहुंचा और उनके भाई से कार के इंजन से मोबिल ऑयल गिरने की बात कहने लगा। इस पर भाई गाड़ी का बोनट खोलकर इंजन चेक करने लगा कि उचक्के ने कार में रखा प्रीतपाल का पर्स उड़ा लिया। बाजार में लोगों ने पर्स चुराकर भाग रहे चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा और रामलीला मैदान से होते हुए भाग निकला। प्रीतपाल ने बताया कि पर्स में करीब 20 हजार की नगदी, डीएल, इंडेन गैस की पासबुक कैंटीन कार्ड था। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें