फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय मासूम का अपहरण कर यूपी ले गया पड़ोसी

Wed, 31 May 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर दो निवासी आठ वर्षीय एक मासूम को कपड़े दिलाने के नाम पर उसका पड़ोसी उसे यूपी स्थित अपने घर ले गया। पुलिस पड़ोसी के घर से उसे दबोच लेती इससे पहले ही वह मासूम को लेकर कहीं और निकल गया। फिलहाल पुलिस की एक टीम यूपी में डेरा जमाया बैठी है इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भी पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


थाना ट्रांजिट कैंप में नन्हे का पड़ोसी सुनील रविवार को उसकी आठ वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। देर शाम तक भी सुनील और मासूम का पता नहीं चलने पर जब नन्हे ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि सुनील उसकी बेटी को कपड़े दिलाने का झांसा देकर साइकिल पर अपने साथ बैठाकर ले गया था। 

नन्हे नें ट्रांजिट कैंप थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। मासूम की खोजबीन में जुटी पुलिस को सोमवार रात तक मासूम का कोई सुराग नहीं मिल सका। इस पर पुलिस ने सुनील के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि सुनील यूपी के किसी गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने उसके गांव जाकर पूछताछ कि तो पता चला कि सोमवार के दिन सुनील मासूम को लेकर अपने गांव पहुंचा था और सोमवार शाम ही बच्ची को लेकर वहां से निकल गया। पुलिस की एक टीम ने यूपी में अपना डेरा जमा लिया है। इसके साथ ही सुनील के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर भी पुलिस कई अन्य स्थानों पर सुनील की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।


एक सफलता ने बना दिया पुलिस को लापरवाह
नाबालिग के  अपहरण मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस सिर्फ यह सोचकर मासूम के आने का इंतजार करती रही कि सुनील मासूम का परिचित है और जल्द ही उसे घर वापस ले आयेगा। शनिवार को भी दो बाइक सवार युवकों ने क्षेत्र से एक डेढ़ साल की माूसम का अपहरण कर लिया था लेकिन आठ घंटे बाद मासूम अपने घर से ही कुछ दूरी पर पुलिस को मिल गई थी। आसानी से मिली इस सफलता से ही पुलिस इस मामले को भी हल्के में लेती रही और सुनील बच्ची को लेकर यूपी स्थित अपने गंाव पहुंचने के बाद वहां से भी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें