पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये के नकली नोट समेत दो युवक पकड़े हैं। सोमवार को मामले के खुलासे की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार की रात दो युवक संजयनगर खेड़ा में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे थे।
उनके अधिक प्रयास के कारण लोगों को शक हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर करीब करीब ढाई लाख रुपये के नकली नोट मिलने की चर्चा है। इससे पहले भी पुलिस यहां दो माह में चार लोगों से करीब 1.70 लाख रुपये के नकली नोट पकड़ चुकी है।